अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के अवसर पर 10 नवंबर को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ की संध्या दिव्य श्रृंगार आरती में शामिल होकर दर्शन किया।
बताया जाता है कि आरती के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्यवसायियों ने भी भाग लिया। इस दौरान मंत्रों की गूंज, घंटियों की ध्वनि और श्रद्धा से भरे वातावरण में बाबा हरिहर नाथ का दिव्य श्रृंगार और आरती दर्शन सभी भक्तों के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव रहा। खास यह कि जो श्रद्धालू एक बार इस आरती में शामिल हो जाता है, उसका मन भक्ति में लीन हो जाता है।
संध्या आरती के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी – देवताओं की भी आरती की गयी। नवग्रह देवताओं का पूजन किया गया। बाबा हरिहरनाथ के मुख्य द्वार के सामने हनुमान मंदिर एवं उसके बगल में स्थित राधा -कृष्ण मंदिर, सटे लोक सेवा आश्रम स्थित सूर्य एवं शनि मंदिर, आप रुपी गौरी शंकर मंदिर, दक्षिणेश्वरी काली मंदिर तथा श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर एवं श्रीलक्ष्मी नारायण कांच मंदिर में भी संध्याकालीन आरती में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply