एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद रेल मंडल द्वारा बोकारो जिला के हद में गैरमजरुवा बस्ती के खेल मैदान में बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना का जगह परिवर्तन करने, गंझुडीह रेलवे लाइन के बगल पीसीसी सड़क निर्माण और गोमिया बैंक मोड़ से स्टेशन तक पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा से भेंट की। उनके साथ प्रभावित क्षेत्र के कई ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल थे।
जानकारी के अनुसार गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के नेतृत्व में हजारी पंचायत के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल 10 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक धनबाद से मुलाकात कर हजारी मौजा अंतर्गत गंझुडीह/गैरमजरुवा के खेल मैदान में रेलवे द्वारा बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना को लेकर बात की। साथ हीं मांग की गयी कि प्रस्तावित बिजली सब स्टेशन खेल मैदान में नहीं बनाकर खेल मैदान के अगल बगल में बनाने से ग्रामीणों द्वारा बनाए गए खेल मैदान सुरक्षित रहेगा। इस संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन एवं गिरीडीह सांसद द्वारा अनुसंशित पत्र भी डीआरएम को सौंपा।
डीआरएम मिश्रा ने पूर्व विधायक महतो को आश्वस्त किया कि ग्रामीण हित को पूरा ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा पुर्व विधायक ने गंझुडीह रेलवे लाइन के बगल में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए जो गोमिया फुसरो मुख्य सड़क को जोड़ती है, साथ हीं गोमिया बैंक मोड़ से रेलवे स्टेशन तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारी को सर्वे के लिए अनुसंशा कर दिया गया।
मौके पर ग्रामीण प्रतिनिधि सह आजसू नेता कुलदीप प्रजापति, बीपीएचओ प्रदेश अध्यक्ष भरत प्रजापति, समाजसेवी त्रिभुवन लाल दास, अमर ज्योति युवा केन्द्र गैरमजरुवा के अध्यक्ष शिबू प्रजापति, विस्थापित नेता नरेश राम महतो, परमेश्वर प्रजापति, अमर ज्योति युवा केन्द्र सलाहकार दिनेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति शामिल थे।
![]()













Leave a Reply