रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा के नेतृत्व में बाघरायबेड़ा बोकारो में 9 नवंबर को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक की गयी।
बैठक में हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके ऐतिहासिक प्रथम विश्व कप विजय हासिल करने पर बधाई दी गयी। इस जीत को विकसित भारत के निर्माण में एक और मील का पत्थर करार दिया गया।
संबोधित करते हुए डॉ झा ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। यह जीत संपूर्ण भारत की महिलाओं के लिए नया संदेश लेकर आई है। कहा कि इस जीत ने साबित किया है कि महिला होना अभिशाप नहीं, वरदान है।
कोषाध्यक्ष राजदेव साहू ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में पूरे विश्व का सम्मान है, अतः समाज में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो ने कहा कि देश की बहादुर महिला खिलाड़ियों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में विश्व कप जीत कर साबित कर दिया है कि कोशिश करने से सारे लक्ष्य पूर्ण होते हैं।
महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल में विजय हासिल होने पर संघ की महिला सदस्यों यथा योगिता कुमारी, डॉ रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी विश्वकर्मा, मनीषा प्रिया, बिनीता राम, जुबंती कुमारी आदि ने गर्मजोशी से कहा कि महिलाओं के सम्मान में ही मानव सभ्यता का सम्मान है। महिलाएं हर नेक काम में सबसे आगे रहने को कृतसंकल्पित हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप विजय पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष इर्वि रानी, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव भरत कुमार महतो, राज्य प्रतिनिधि मनोज कुमार साहू, प्रवक्ता – सह – मीडिया प्रभारी गौरव कुमार दुबे, प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, विद्यालय प्रतिनिधि कृपा शंकर महतो, सदस्य बेलालुद्दीन अंसारी, दिनेश चंद्र, जय प्रकाश रजक, नितेश सोनी, प्रियंका कुमारी, रुकमोनी गोराई समेत अन्य ने भी हर्ष प्रकट किया है।
![]()













Leave a Reply