Advertisement

मुर्गा लड़ाई झारखंड के पारंपरिक व् सांस्कृतिक मनोरंजन का हिस्सा

कसमार प्रखंड के दुर्गापुर में वार्षिक मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित रांगामाटी में 9 नवंबर को 25वां वार्षिक मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर काइतकरों द्वारा आखड़ा में दर्जनों जोड़े मुर्गों को जोड़ी लगाकर उतारा गया। सबसे ताकतवर मुर्गे पर बकरे की बाजी लगायी गयी थी। आयोजन समिति के बैजनाथ महतो, कृष्ण बल्लभ महतो, कपिलेश्वर महतो आदि ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष कार्तिक माह में मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

बताया गया कि मुर्गा लड़ाई छोटानागपुर क्षेत्र का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मनोरंजन का खेल से जुड़ा है। बताया गया कि इस अवसर पर आखड़ा में दो मुर्गों की आक्रामक जोड़ी लगाकर लड़ाई करायी जाती है। हारने वाले मुर्गा को जीतने वाले मुर्गा मालिक ले लेता है। उससे पहले दोनों मुर्गों के छेर (पैर) में धारदार काइत (ब्लैड) बांधा जाता है।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ज़लील अंसारी, अर्जून महतो, सुधीर करमाली, जगेश्वर महतो, सृष्टिधर महतो, तालेश्वर महतो, फुलेश्वर महतो, दिनेश महतो, रोहित महतो, सुदर्शन महतो, माना महतो, सखीचंद महतो आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता में पुर्व से इतर अब सुनियोजित जुआ खेल होता है, जिसमें समाज के सफेदपोस सहित सैकड़ो की संख्या में आसपास के रहिवासी मुर्गा पर राशि के रूप में दाव लगाते है। साथ हीं यहां जमकर शराब और मीट-चिकन का लुफ्त उठाया जाता है। यह सारा खेल स्थानीय पुलिस की सहमति से संचालित किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *