प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नईबस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक सनकी पति रूपेश यादव ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी झलवा देवी को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव के ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि घटना बीते 8 नवंबर की देर रात्रि उस वक्त घटी जब महिला अपने कमरे में सोई थी। मृतक महिला के छोटे छोटे दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद 9 नवंबर की सुबह मौके पर दलबल के साथ पहुंचे बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने आरोपी युवक रूपेश यादव को गिरफ्तार कर थाना ले गये। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, हथौड़ा आदि हथियार भी जप्त किया गया। साथ ही घटना स्थल की फोरेंसिक जांच के लिए जांच टीम भी पहुंच कर सबूत इकठ्ठा की है।
थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही फोरेंसिक जांच पूरा होने के बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। रहिवासियों के अनुसार मृतक महिला का मायका बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड का गागा गांव है।
मृतक महिला के पिता लक्ष्मण गोप के लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक नशा का आदि था और कुछ माह पहले भी अपने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर चुका है। पंचायती के बाद मामला को सलटा दिया गया था। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![]()













Leave a Reply