Advertisement

सोनपुर मेले का बांस कला केंद्र बना मेला यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र

मेला में गज-ग्राह, गणेशजी और टाइटेनिक कर रहा आकर्षित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के आर्ट एंड क्रॉफ्ट ग्राम की बांस कला केंद्र की प्रदर्शनी स्टॉल मेला यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्व. रामचंद्र राम की इस लोक ख्याति प्राप्त प्रदर्शनी में भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना है।

इसे देखने वालों की भारी भीड़ स्टॉल पर लगी है।
इसके अलावा मेला में विघ्नहर्ता श्रीगणेश, मोर, बाज पक्षी भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मेले के इस स्टॉल पर उपस्थित समस्तीपुर जिला के हद में पटोरी प्रखंड के चांदपुर धमौन हसनपुर गुर्दा रहिवासी सचिन कुमार बताते हैं कि बम्बू कला से निर्मित गज ग्राह की प्रतिमा का मूल्य 7500 रुपए है। टाइटेनिक जहाज का भी मूल्य 2500 है।

उन्होंने बताया कि विघ्नहर्ता श्रीगणेशजी 5000 रुपए, बड़ा मोर की कीमत 12000 रुपए तथा छोटा मोर 450 रुपए में बिक रहे हैं। यहां प्रति फूल 250 रुपए में बिक रहे हैं, जबकि बाज की कीमत 700 रूपये है। सचिन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान इस मेले में बहुत पहले से आ रही है। बताया कि पहले उनके पिता स्व. रामचंद्र राम यहां आते थे। उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *