एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी 9 नवंबर की देर संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ पहुंचे। यहां उनका स्वागत सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने किया।
बताया जाता है कि सांसद चौधरी गिरिडीह जिला के हद में डुमरी से लौटकर बोकारो जिला के हद में गोमिया एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान वे कथारा मोड़ पर थोड़ी देर रुके। यहां मंटू चाय दुकान में उन्होंने समर्थको के साथ चाय की चुस्की ली। मौके पर उपस्थित कई स्थानीय रहिवासियों ने सांसद से राहगीरों की समस्या समाधान को लेकर कथारा मोड़ में एक सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की।
सांसद द्वारा स्थल उपलब्ध होने तथा उचित रख रखाव की सहमति के बाद सार्वजनिक शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा नेता राजेश पांडेय ने क्षेत्र में जल संकट समाधान की मांग सांसद से की तथा कहा कि वे पुर्व में समस्या समाधान का आश्वासन दे चुके है। सांसद ने इस मामले में यथाशीघ्र पहल करने की बात कही।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, कमलेश महतो, दीपक कुमार महतो, मिथलेश कुमार, अधिवक्ता मनोज यादव, भाजपा साड़म मंडल मंत्री राजेश पांडेय, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक ए के मेहता, विक्की यादव, सोनु यादव, शकील राज, मदन पाठक, मुकेश यादव, अमन सहित दर्जनों आजसू व् भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply