Advertisement

कस्तूरबा बालिका विद्यालय चास में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर 9 नवंबर को बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा बालिका विद्यालय चास में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो मनोरंजन कुमार क्रमांक एक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुज कुमार क्रमांक दो, वार्डन सह-शिक्षिका लक्ष्मीरानी महतो, एलएडीसीएस प्रवक्ता बृजेश, शिक्षिका छाया, पारा लीगल वॉलिंटियर्स यादु महतो, रतिलाल कुंभकार, असित बनर्जी, इसराईल अंसारी, सुचित्रा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार द्वारा कस्तूरबा विद्यालय के बच्चियों को विधिक सेवा, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, डायन प्रथा, बच्चों के बारे में बच्चे ही देश के भविष्य इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंडल कारा चास में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिलाधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनुज कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी अलग-अलग वार्डों एवं महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया।

बताया जाता है कि निरीक्षण क्व क्रम में मंडल कारा में जेल बंदियों की सुविधा एवं सभी कार्य सुचारू रूप से पाया गया। निरीक्षण में मंडल कारा अधीक्षक अरुणाभ, जेलर निखिल कांत एवं अन्य शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *