मुर्गी फार्म कॉलोनी के बन्द आवास में कर रहा था चोरी का प्रयास
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डीवीसी मुर्गीफार्म कॉलोनी के एचएमटी 16 सी बंद आवास में बीते 7 नवंबर को चोरी करने घुसे युवक को कॉलोनीवासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार युवक राजकुमार राम को 8 नवंबर को चोरी के आरोप में तेनुघाट जेल भेज दिया।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ मुर्गी फार्म कॉलोनी रहिवासी व्यवसायी एरोन फ्रांसिस उफ़ बिक्की ने लिखित शिकायत आवेदन दिया था। जिसके आधार पर थाना में कांड क्रमांक 83/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घर के खिड़की को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
बता दे कि बीते 7 नवंबर की रात्रि जब दुकान बन्द कर व्यवसायी बिक्की उक्त आवास आकर ताला खोला तो आरोपी घर के अंदर था। वह खिड़की के तरफ से भागने लगा। जिसे दौड़ाकर घर के बाहर से पकड़ लिया गया और घर के रुम में हाथ पैर बांध दिया। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि महाजन को देने के लिए घर में लगभग एक लाख रुपए नगद और अलमारी में जेवर रखे थे जो गायब है। इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के एसआई एके मेहता, बैजुन मरांडी, कार्तिक उरांव आदि पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply