नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहें लोको पायल-संतोष कुमार
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने इलैक्ट्रीक लोकों पायलट ट्रेनिग सेन्टर में रिफ्रेशर कोर्स, जीडीसीई कोर्स, कोचिंग प्रमोशन, गुड्स प्रमोशन कोर्स में आये प्रशिक्षणार्थी लोकों पायलटो को नैतिक शिक्षण के साथ आपदा कार्य प्रशिक्षण दिया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षणर्थी लोको पायलट को नैतिक जिम्मेदारी पर सजग किया। बताया कि छोटे बड़े स्टेशनो में नशाखुरानी गिरोह अपनी मंशा को अंजाम देने में तत्पर रहते है। स्टेशन में खड़ी इंजन या परिचालन कार्य के दौरान मुफ्त में चाय नास्ता की आमंत्रण अस्विकार करते हुए नैतिक जिम्मेदारियो का निर्वाहन करे। आपकी एक चुक हजारों यात्रियों के साथ रेल की करोड़ो की संम्पति का नुकसान कर सकती है।

शिविर में नैतिक कार्यो का प्रशिक्षण देते हुए परिचालन के दौरान मेटल घर्षण, इलैक्ट्रीक शॉट सर्किट या अन्य कारणो से लोकों इंजन में उत्पन्न धुआं, तापमान पर चौकना हो कर प्रारंभिक स्थिति में ही सुरक्षा के कदम उठाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में इंजन में दी गई फायर संयंत्र के उपयोग में सावधानियां व् विधि प्रयोग कर दिखाई गई। प्रशिक्षण क्रम में डेमोस्ट्रेटर शंकर प्रशाद ने सीपीआर देने की विधि के साथ एलपीजी गैस लिकेज से लगी आग बुझाने का प्रशिक्षण माॅक ड्रिल कर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर व् राँची के कुल तीन सौ लोकों पायलट शामिल रहे। यहां लोको पायलटो ने सिविल डिफेंस के द्वारा फायर संयत्र प्रयोग का कुशल प्रशिक्षण की सराहना किया।
![]()













Leave a Reply