सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेल बोकारो के ईडी (माइंस) विकास मानवती 8 नवंबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सेल डायरेक्टर बंगला पहुंचे। इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने उनसे मुलाकात कर मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार संघ के अध्यक्ष ने ईडी (माइंस) को बताया कि गुवा सेल अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि मजदूरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके साथ ही यहां वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से मजदूर बस्तियों में आरओ युक्त शुद्ध पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने, मजदूरों के लिए बने आवासों का सौंदर्यीकरण करने तथा खदान क्षेत्र में आने-जाने के लिए नई बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि गुवा सेल अस्पताल में नई एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि रहिवासी कामगारों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही योग नगर स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण तथा सेल प्रबंधन द्वारा किए गए पूर्व समझौते के तहत स्थानीय बेरोजगार युवाओं को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
संघ अध्यक्ष के उपरोक्त सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए ईडी माइंस मानवती ने आश्वासन दिया कि मजदूरों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और चरणबद्ध तरीके से इन पर कार्य किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply