प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। आगामी 11 नवंबर को होनेवाले घाटशीला विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष ने समर्थन की अपील को लेकर लगातार बीते 3 नवंबर से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन घाटशीला में जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैँ। यही नहीं बल्कि झामुमो प्रत्याशी भी अपनी जीत के लिए जी जान से लगे है।
इस क्रम में 8 नवंबर को सीएम व् उनकी धर्मपत्नी द्वारा आख़री जनसभा घाटशीला के मौभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में आयोजित की गई, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने संयुक्त रूप से जनसभा को सम्बोधित कर जनता से झामुमो के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान राज्य के कई मंत्री, विधायक एवं सांसद भी मंच पर उपस्थित थे।
आयोजित जनसभा के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं पुर्व शिक्षामंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को नमन करते हुए राज्य सरकार के उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप वोट दो या ना दो। हम घाटशीला सहित राज्य में पुलिया. सड़क बनाएंगे। विधायक कल्पना सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन ने सहानुभूती वोट पर जोर देते हुए क्षेत्र की समस्याओ को बताते हुए उसके निदान की बाते कही। मौके पर झामुमो प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नेतागण व् रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply