प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली, झुंझको, चलकरी, चांदो, पिछरी सहित कई गांव में 20 अक्टूबर अमावस की रात मां काली की पूजा किए जाने के उपरांत दूसरे दिन 21 अक्टूबर की शाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित काली मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर के अपराह्न मेला का आयोजन किया गया। यूं तो दिनभर मां की दर्शन के लिए श्रद्धालू रहिवासी मंदिर आते रहे। शाम को मेला परिसर में कमिटी की ओर से महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। मेले में स्त्री, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी जुटे रहे।

विभिन्न व्यंजनों की स्वाद का लुफ्त उठाते रहे। कमिटी के पदेन अधिकारी, सदस्य सहित स्थानीय कई युवक पूरी तरह सक्रिय रहे और पूजारी हीरा मुखर्जी परिवार का सहयोग करते रहे। वहीं देर संध्या मां की जयकारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन जलाशय में किया गया।बच्चे घरों में छोटी दिवाली मनाते रहे।
![]()













Leave a Reply