कसमार में महाराज परिवार द्वारा 40 वर्षों से मनाया जाता रहा है काली पूजा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कसमार में संपूर्ण महाराज परिवार द्वारा मां काली की पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि यह पूजा विगत 40 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है जिसमें संपूर्ण महाराज परिवार श्रद्धा भक्ति से काफी धूमधाम से पूजा को मनाता है।
कसमार के महाराज परिवार द्वारा आयोजित माँ काली पूजा में पंडित सदानंद मुखर्जी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा सम्पन्न कराया गया। पूजा उपरांत 20-21 अक्टूबर की आधी रात्रि में बकरा की बलि देकर मां को खुश किया गया। अगले शाम 21 अक्टूबर को मां काली का महाराज परिवार के महिलाओं द्वारा श्रृंगार कर पूजा उपरांत मां को अगले वर्ष फिर से आने का न्योता देकर नम आंखों से बिदाई देकर सिबरान बांध में विसर्जन किया गया।

पूजा को सफल बनाने में सम्पूर्ण महाराज परिवार से अध्यक्ष सूर्यदीप महाराज (पंकज महाराज), प्रियांशु महाराज, निलेश महाराज, विजय महाराज, त्रिलोचन महाराज, सुखदेव महाराज, चंद्रदीप महाराज, विष्णु महाराज, अमरदीप महाराज, रमेश महाराज, राजकिशोर महाराज, राहुल महाराज, निर्मल महाराज, विवेक महाराज, विक्रांत महाराज, शीतल महाराज, क्रांति राज महाराज आदि का अहम योगदान रहा है। अध्यक्ष सूर्यदीप महाराज और प्रियांशु महाराज के अथक मेहनत और अभिभावकों के दिशा निर्देश में पूजा को संपन्न कराया गया।
![]()













Leave a Reply