ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आततायियों की संघारक माँ काली की पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू पूजन कार्य में सम्मिलित हुए।
काली पुजा समिति तेनुघाट के वरीय सदस्य समीर कुमार सामंता ने 21 अक्टूबर को बताया कि यहां पिछले 20 सालों से पहले से कार्तिक मास अमावस्या को माँ काली की पूजा की जा रही है। जिसमें सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर माँ के दरबार में खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है जो सभी के बीच वितरण किया जाता है।
मां काली पूजा में बंगाल से आए पंडित और तेनुघाट के पंडित ने कहा कि माँ के दरबार में सभी महिला, पुरुष, युवक, युवतियां आते हैं और सभी अपने लिए मन्नत मांगते हैं। कहा कि यहां जो भी सच्चे मन से माँ के दरबार आते हैं उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है। ज्ञात हो कि तेनुघाट छोटा चौक में स्थित काली मंदिर में पुजा अर्चना के साथ साथ काली मंदिर में बीते 20 अक्टूबर की देर रात्री विधिवत पुजा अर्चना किया गया। पूजन में पंकज सिंह, प्रशांत पाल, वेंकट हरि विश्वनाथन, आनंद श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रसाद, शालीग्राम प्रसाद, बजरंगी भाई, मुकेश कुमार, कुंदन झा, रविन्द्र नाथ बोस आदि दर्जनों सक्रिय सदस्य सहित तेनुघाट के समस्त रहिवासियों ने अहम भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply