देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से शुभारंभ विजय की प्रथम सीढ़ी है
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में सोनपुर स्थित ए. एन. एम. अस्पताल के समीप मुख्य मार्ग किनारे बीते 20 अक्टूबर को एनडीए के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह ने दीपोत्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ किया।
दीपावली की शुभ महापर्व पर, जब समस्त सोनपुर क्षेत्र नव ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित था, उक्त मंगल बेला में एनडीए सोनपुर चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजन एवं शुभ प्रवेश सम्पन्न हुआ। उपस्थित भीड़ ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि यह केवल कार्यालय प्रवेश नहीं, बल्कि सोनपुर की जनता के आशीर्वाद से एनडीए की विजय यात्रा का शुभारंभ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां एकजुट रहने का संकल्प लिया।
चुनाव कार्यालय उद्घाटन के मौके पर सोनपुर विधानसभा प्रभारी वेदप्रकाश उपाध्याय, संयोजक मोहन शंकर, चंदेश्वर भारती, मुकेश कुमार सिंह बब्लु, राजीव सिंह, मंगल सिंह, महेन्द्र प्रताप, कृष्णा राम, कृष्ण नन्दन पासवान, सुनील चौधरी, आनंद किशोर उर्फ हाकिम सिंह, सहकारिता मंच सह प्रभारी हेमनारायण सिंह, आदित्य कुमार छोटु, दीपक शर्मा, उमाशंकर सिंह, संजीव कुमार सिंह, नरेश सिंह, महेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनता की भीड़ ने यह संदेश दिया कि सोनपुर का हर घर, हर हृदय एनडीए के साथ दीपावली की तरह प्रकाशमान है। एनडीए सरकार सोनपुर की हर गली, हर खेत, हर परिवार में समृद्धि का प्रकाश फैलाएगी।
![]()













Leave a Reply