Advertisement

सीएलएफ भवन उद्घाटन में अध्यक्ष द्वारा दर्जनों गणमान्य सम्मानित

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अंगवाली में बीते 19 अक्टूबर को महिला समूह के लिए नवनिर्मित सीएलएफ भवन के उद्घाटन किया गया।

ओम शांति भारती महिला आजीविका संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड (सीएलएफ) के उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष शोभा देवी द्वारा पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी व मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित जिप सदस्य अशोक मुर्मू, थाना के एएसआई विनय कुमार पाल, प्रखंड कोर्डिनेटर मनोज कुमार राय, हेमंत कुमार, कार्यक्रम के आयोजक पवन विश्वकर्मा, पत्रकार अजीत जायसवाल आदि को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने महिला समूह के प्रयासो की खूब सराहना की। सीएलएफ भवन के उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष शोभा देवी द्वारा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा महिलाओं को इससे लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *