रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत के पारोमटांड़ टोला स्थित शिबू -इंदर रात्रि पाठशाला में 2) अक्टूबर को दिसोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से विद्यार्थियों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों में ट्रस्ट के सदस्य रबीन्द्रनाथ हांसदा, जगन्नाथ मुर्मू, सोहराय सोरेन, कृष्णा सोरेन तथा महाबीर सोरेन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। दिसोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के रबीन्द्रनाथ हांसदा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली पूंजी है।
जब हमारे बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे, तभी समाज और समुदाय का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य हर जरूरतमंद विद्यार्थी तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और वचन दिया कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।
![]()













Leave a Reply