Advertisement

हर्षोल्लाश से मनाई गई दीपावली, घरों में गृहणियां व दुकानों में व्यवसायियों ने लक्ष्मी पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अति हर्षोल्लाश के साथ 20 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में दिवाली सह दीपोत्सव का पर्व मनाई गई।

दीपोत्सव को लेकर क्षेत्र की गृहणियां एक सप्ताह पूर्व से ही अपने घरों की साफ, सफाई, सजावट करने में मशगूल थी। पेटरवार प्रखंड के प्रायः हरेक पंचायत क्षेत्रों में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। प्रखंड के हद में पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, उत्तासारा, सदमा, चरगी, कोह, उलगड्डा, मायापुर, चांदो, चलकरी, चांपी, खेतको, अंगवाली, पिछरी आदि पंचायत क्षेत्रों मे दिवाली की खूब धूम रही।

इस अवसर पर बच्चे, पटाखे, बम फोड़ने, रोशनाई, अनार, जलेबी आदि जलाने में मशगूल थे, तो गृहणियां घरों में और व्यवसायियों ने दुकानों में श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की। रहिवासी अपने घरों को रंगीन बल्बों से सजा रखा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *