रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सपाहीटांड़ मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर को समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित अवसर और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस के प्रति प्रेरित करते हैं।

समापन दिवस पर आयोजित फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, यदुनंदन जायसवाल, सुरेंद्र महतो, किंकर महतो, धनलाल कपरदार, अशोक कुमार, शिशुपाल, महेंद्र नाथ महतो, तुलसीदास जायसवाल, राजेश पांडेय के अलावे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply