Advertisement

नारायणी नदी तट पर दिखा अलौकिक नजारा, जलाये गये एकसाथ 1.51 लाख दीप

जलते दीपों की रंग-बिरंगी रौशनी से झिलमिल हो उठा नारायणी नदी की जलधारा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद मे हरिहर क्षेत्र सोनपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर 19 अक्टूबर को नारायणी नदी तट पर नमामि गंगे दीपोत्सव भारत वंदना घाट से काली घाट तक मनमोहक नजारा देखा गया। हरिहर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर एक साथ 1 लाख 51 हजार दीये जलाये गये।

इस अवसर पर घाटों को रंगोलियों से सजाया गया था। दीपोत्सव 2025 पर आगंतुकों का स्वागत किया गया। दीये के एक साथ जलने से पूरा क्षेत्र रौशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव को देखने के लिए चहुंओर से श्रद्धालू दर्शकों की भारी भीड़ नारायणी नदी किनारे उमड़ पड़ी। नारायणी किनारे पाथवे पिकनिक स्पॉट में तब्दील हो गया। सेल्फी लेते युवक युवतियों की टोली भी दिखी। नदी की धारा में प्रवाहित जलते दीपों की रंग-बिरंगी रौशनी से गजब की छटा दिखाई पर रही थी।

संतों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया दीपोत्सव का उ‌द्घाटन

सोनपुर के नारायणी नदी के नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर दीपोत्सव 2025 का संयुक्त रुप से श्रीगजेंद्र मोक्ष देव स्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु स्वामी रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज, बिहार के पूर्व डीजीपी जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर पांडेयजी महाराज, धर्म संघ के पंडित रामाशंकर शास्त्री, बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल अध्यक्ष सह सोनपुर स्थित लोकसेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, आचार्य पवन जी शास्त्री आदि विद्वान आचार्यों की सम्मिलित समवेत मंत्रोच्चारणों से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा।

इस मौके पर दीपोत्सव समिति के आयोजक अवकाश प्राप्त बैंककर्मी अनिल सिंह, अवकाश प्राप्त रेलकर्मी अमरनाथ तिवारी, मिथिलेश सिन्हा, विनोद कुमार यादव, कृष्णकांत सिह, सतीश कुमार, राजेश कुमार सिंह उर्फ नेताजी, दया शंकर सिंह, आलोक कुमार आदि की सहभागिता रही।
दीपोत्सव के अवसर पर नदी में नावों का इंतजाम किया गया था। राजा राम साहनी के नेतृत्व में नावों पर मौजूद दीये को कारसेवकों ने नदी में प्रवाहित किया। एक साथ इतने दीये नदी में प्रवाहित करने से पूरा नदी भी रोशनी से जगमग हो उठा।

हरिहरक्षेत्र के दिवंगत संतों, मंदिरों एवं देवी देवताओं को मिला सम्मान

खास बात यह कि दीपोत्सव के अवसर पर नमामि गंगे दीपोत्सव घाटों को 30 खंडों में विभाजित किया गया था। सभी खंडों का नामकरण सोनपुर के दिवंगत संतों, महंतों, मठ मंदिरों, देवी देवताओं के नाम पर किया गया था। दर्शक नारायणी पाथ वे से घूम घूम कर इस दृश्य को देखकर अभिभूत हो रहे थे। इस सम्मान की सर्वत्र प्रसंसा हो रही थी। जड़भरत ऋषि खंड, संत बाल नाथ खंड, संत शिरोमणि बाबा राम लखनदास खंड, संत बाबा रामदास खंड, भैरों नाथ खंड, नरसिंह स्थान खंड, हरिहरनाथ मंदिर के दिवंगत महंत अवध किशोर गिरी खंड, संत सुबेर दास खंड, संत गोकर्ण दास खंड, काली मंदिर खंड, गौरीशंकर मंदिर खंड, गजेन्द्र मोक्ष खंड, खाक चौक ठाकुरबाड़ी खंड, लक्ष्मीनारायण कांच मंदिर खंड, चिड़िया मठ खंड, च्यवन ऋषि खंड, दुर्गा भवानी खंड पहाड़ीचक, दुर्गा मंदिर खंड गोला बाजार, अंबिका भवानी खंड आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *