युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन इन दिनों रील्स क्रिएटर के रूप में अग्रसर हैं। सोशल मीडिया में विभिन्न रील के माध्यम से वे दर्शकों के बीच स्वयं को प्रस्तुत कर जमकर प्रशंसा बटोर रहें हैं।
बता दें कि प्रशंसकों एवं समर्थकों द्वारा सुजीत सुमन के रील्स काफी पसंद किए जा रहें हैं। वहीं व्यूज भी अच्छे आ रहें हैं।इस बावत सुजीत सुमन ने बताया कि चूंकि आज का दौरा सोशल मीडिया का हो गया है। कहा कि यह आज के समय में बहुत बड़ा माध्यम हैं, जिसके द्वारा दर्शकों से सीधे जुड़ सकते हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए मैंने भी रील्स बनाना शुरू किया हैं।जिसका रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा हैं। काफी दर्शक पसंद कर रहें हैं और प्रोत्साहित भी कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि, मेरा मुख्य कार्य फिल्म निर्माण ही है। यह तो मैं शौक के लिए खाली समय में किया करता हूं, ताकि दर्शकों व् चाहेतों से जुड़ा रह सकूं। फिल्म निर्माता सुजीत सुमन जुनूनी मर्डर, लाल, सईयां हमार थानेदार इत्यादि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वे भोजपुरी और हिंदी भाषा की फिल्मों का निर्माण अभी तक कर चुके हैं।
आगामी समय में बहुत जल्द नई जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने दर्शकों को साधुवाद एवं आभार जताया। साथ हीं कहा कि इसी प्रकार अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखें। वह अपनी फिल्मों और रील्स द्वारा इसी प्रकार दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
![]()













Leave a Reply