Advertisement

जल ही जीवन के तहत गुवा के पांच गांवो में सौर जल मीनार का उद्घाटन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। जल ही जीवन है अभियान के तहत पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा खनन क्षेत्र के पांच गांवों में 18 अक्टूबर को सौर जल मीनार का उद्घाटन किया गया।

जानकारी के अनुसार सेल के सीएसआर गुवा अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पांच नवनिर्मित व् स्थापित सौर जल मीनार का उद्घाटन सेल प्रबंधन द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत गंगदा गांव से तथा समापन बड़ा जामकुंडिया गांव में किया गया।

इस परियोजना के तहत गंगदा, घाटकुरी, डुइया, छोटा जामकुंडिया और बड़ा जामकुंडिया गांवों में सौर ऊर्जा संचालित जल मीनारों की स्थापना की गई है। इन जल मीनारों से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं निरंतर पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इससे न केवल पानी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक खनन एस.पी. दास, जीएम-ई एंड एल डॉ टी.सी. आनंद, गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, मानकी लागुरा देवगम, जामकुंडिया मुंडा रुबेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन और संपूर्ण परियोजना का नेतृत्व गुवा के डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार ने किया, जिनकी देखरेख में सभी सौर जल मीनारों का निर्माण कार्य संपन्न हुआ। गुवा सेल प्रबंधन की यह पहल ग्रामीण विकास और स्वच्छ जल उपलब्धता की दिशा में सराहनीय कदम है, जिससे हजारों रहिवासियों को लाभ मिलेगा और जल संरक्षण को बल मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *