Advertisement

सारण के दस विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रूटनी के बाद चुनावी दंगल में रह गए 109 प्रत्याशी

मढ़ौरा में एनडीए को करारा झटका, एलजेपी (आर) प्रत्याशी का नामांकन रद्द

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिले में विधानसभा के प्रथम चरण के होनेवाले चुनाव को लेकर जिला के हद में दस विधानसभाओं में उम्मीदवारों की स्क्रूटनी के उपरांत कुल 109 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में रह गए हैं।

जिला के हद में मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए को करारा झटका लगा है। यहां एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। जबकि सोनपुर मे बसपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। नामांकन रद्द होने का कारण डाक्यूमेंट्स की कमी होना बताया गया है।

अब मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय एवं जनसुराज के नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह के बीच मुकाबला होना तय है। यहां एनडीए का समर्थन अब किस उम्मीदवार को मिलेगा, यह तय नहीं है। इसके कारण यहां कुछ फायदा जनसुराज पार्टी को मिलता दिख रहा है।

जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ममता सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। बहुजन समाज का वोट अब कहां शिफ्ट करता है, वह उम्मीदवारों की छवि पर निर्भर करता है। जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को स्कूटनी के पश्चात एकमा विधानसभा क्षेत्र से 10, मांझी विधानसभा क्षेत्र से 12, बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से 08, तरैया विधानसभा क्षेत्र से 14, मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से 09, छपरा विधानसभा क्षेत्र से 10, गरखा विधानसभा क्षेत्र से 14, अमनौर विधानसभा क्षेत्र से 12, परसा विधानसभा क्षेत्र से 12, और सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

सोनपुर में रह गए आठ प्रत्याशी, बसपा समेत तीन का नामांकन रद्द

सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्क्रूटनी के बाद अब कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिनमें रोहित राय (निर्दलीय), अजय कुमार (समता पार्टी), चंदन लाल मेहता (जन सुराज पार्टी), सुरेन्द्र प्रसाद यादव (जनशक्ति जनता दल), रमेश कुमार (निर्दलीय), डॉ रामनुज प्रसाद (राष्ट्रीय जनता दल), विनय कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी) एवं धर्मवीर कुमार (नेशनलिस्ट काग्रेस पार्टी) शामिल है।

सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने 18 अक्टूबर को बताया कि जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 11 उम्मीदवारों में से तीन प्रत्याशियों का नामांकन फार्म में त्रुटि पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया। अब यहां आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ममता सिंह तथा निर्दलीय मनोज कुमार सिंह के अतिरिक्त जागरूक जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि कुमार शर्मा का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *