एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी (ईएम) सत्यबाला सिन्हा ने 17 अक्टूबर को जिला के हद में बी. एस. सिटी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षक की।

जानकारी के अनुसार ईएम ने बोकारो के सेक्टर वन सी स्थित छठ घाट तालाब, सिटी पार्क वन भोज छठ घाट, कैंप टू तिरंगा पार्क छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
![]()













Leave a Reply