महोत्सव से खेल भावना और युवाओं में जोश का संचार-डॉ लंबोदर महतो
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया विधानसभा अंतर्गत कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ मैदान में 17 अक्टूबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
भव्य रूप से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों से आई टीमें फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैदान में युवाओं के जोश और उत्साह का माहौल देखने लायक रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से प्रेरित होकर आज देश का युवा खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सांसद खेल महोत्सव इसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जो ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएं। खेलों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है, जिससे समाज में अनुशासन और एकता की भावना मजबूत होती है।ज्ञात हो कि, देश के प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया अभियान से प्रेरित होकर गिरिडीह सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में ऐसे खेल आयोजनों की परंपरा शुरू की है, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिल सके।

बोकारो जिला के पूर्व 20सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी मजबूत बनाता है। हमारी कोशिश है कि ग्रामीण स्तर से ही खिलाड़ियों को मंच मिले, ताकि वे आगे चलकर देश और राज्य का नाम रौशन कर सके। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर प्रखंड के हद में कसमार, मंजुरा, सिपाहीटांड़ और आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला।
जबकि फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच की शुरुआत होते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, बेणेश्वर महतो, तुलसीदास जायसवाल, उमेश महतो, परमेश्वर नायक, उमेश प्रसाद जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, किशोर महतो, धन लाल कपरदार, मंटू रजवार आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply