Advertisement

बोकारो थर्मल व् चंद्रपुरा से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ले डीसी कार्यालय में होगी बैठक

वार्ता में डीवीसी चेयरमैन सहित गिरिडीह सांसद एवं बेरमो विधायक होंगे शामिल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौंड में विगत तीन महीनों से चल रहे छाई ट्रांसपोर्टिंग ठप आंदोलन समाप्त करने को लेकर डीवीसी प्रबंधन रेस हो गई है। इसी के तहत 18 अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय बोकारो में उच्च स्तरीय बैठक रखी गई है।

बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश, गिरिडीह सांसद, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) सहित बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 17 अक्टूबर को दी।

उन्होंने बताया कि कोयलांचल हाइवा एसोसिएशन के बैनर तले बीते 15 जुलाई (95 दिनों) से डीवीसी एस पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग कार्य बन्द करवा दिया गया है। छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बन्द होने से डीवीसी की एस पौंड भर गया है। कहा कि पिछले 95 दिन से चल रहे आंदोलन को जल्द समाप्त कर छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू नहीं किया गया तो प्लांट से विद्युत उत्पादन बन्द करनी पड़ेगी। जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

परियोजना प्रधान ने कहा कि संपन्न बैठक में आंदोलन समाप्त करवाने के अलावे बोकारो थर्मल में बनने वाले 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले नए पावर प्लांट निर्माण में आने वाले जमीन सहित विस्थापित समस्याओं का समाधान पर भी चर्चा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीवीसी चेयरमैन एस. सुरेश ने बोकारो थर्मल निदेशक भवन में सात माह पूर्व बोकारो थर्मल में 800 मेगावाट विद्युत उत्पादन वाली नए पावर प्लांट लगाने की बात कही थी, जिसका निर्माण हेतु निविदा इसी वर्ष के अंत तक निकालने की भी बात कही थी। जिसे अमल करने को लेकर भी उपायुक्त के समक्ष 18 अक्टूबर को उच्च स्तरीय बैठक हो रही है।

बता दे कि हाइवा कोयलांचल एसोसिएशन के बैनर तले विस्थापितों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा में बढ़ोत्तरी एवं विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को लेकर बीते 15 जुलाई से बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद कर रखा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *