Advertisement

ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाटिया अकादमी के छात्रों ने जीता पदक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेलंगाना के वारंगल में चल रहे 5वाँ ओपन नेशनल अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के रोशन कुमार ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया है। इस क्रम में छात्र सदानंद कुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने में सफलता पायी है।

जानकारी के अनुसार भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के छात्र रोशन कुमार इसी साल इंडियन आर्मी में ज्वाइन किए हैं और सदानंद कुमार इसी साल रेलवे में ज्वाइन किए है। दोनों ही भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के छात्र थे।

छात्रों की इस उपलब्धि पर अकादमी के मुख्य संरक्षक प्रशांत अरोरा ने दोनों एथलीट को ढेर सारी बधाई दी है। अरोड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य हैं कि ऐसे खिलाड़ी जो किसी अभाव से वंचित रह जाते हैं उन्हें आगे लाना, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन कर सके। बताया कि तेलंगाना के वारंगल में बीते 15 अक्टूबर से शुरू हुए 5वाँ ओपन नेशनल अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन 18 अक्टूबर को होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *