एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दीपोत्सव के पुर्व बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी ने पठन – पाठन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्टर आधारित पठन-पाठन की दिशा में एक नया आयाम जुड़ गया है।
जानकारी देते हुए विद्यालय कर्मी साधु चरण शुक्ला ने 17 अक्टूबर को बताया कि विद्यालय के कक्षा नर्सरी से पांचवी तक पहले से ही स्मार्ट बोर्ड लगा दिए गए है। पहली खेप में कक्षा छठवीं से दसवीं तक 20 कक्षाओं में यह सुविधा बच्चों को मिलने जा रही है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं में इंटरएक्टिव पाइनल बोर्ड अगले महीने लगेगा। बच्चे इस सुविधा को पाकर बहुत उत्साहित हैं।
विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने बताया कि नीचे के कक्षाओं में यह सुविधा इस सत्र के शुरुआत से ही उपलब्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द अन्य सभी कक्षाओं में भी प्रोजेक्टर/ स्मार्ट बोर्ड आधारित सुविधा बहाल की जाएगी। इस अवसर पर प्राचार्य विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किए गए विषयगत सज्जा (थिमेटिक डेकोरेशन) को देखकर आश्चयचकित हो गए। बच्चों ने अपने कलात्मकता और नवोन्मेषी विधा से सबों को हतप्रभ कर दिया। इसे लेकर प्राचार्य एवं तमाम शिक्षकों ने सभी बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
![]()













Leave a Reply