Advertisement

बगोदर थाना परिसर के समीप चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर 17 अक्टूबर को जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला के हद में बगोदर थाना परिसर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के जद में आये पुलिस वालो के निजी वाहनों से भी ऑनलाइन जुर्माना वसुला गया।

जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त यादव के निर्देशानुसार बगोदर थाना परिसर के समीप अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं बगोदर थाना प्रभारी द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच में ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑन स्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, प्रदूषण आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 40 से अधिक बिना हेलमेट और 5 बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग करते वाहन चालकों और दो बड़े वाहनों से लगभग 80 हजार जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *