Advertisement

कोल इंडिया चेयरमैन से मिले राकोमसं नेता वरुण कुमार सिंह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल बेरमो सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने बीते 16 अक्टूबर को कोल इंडिया के अध्यक्ष पी एम प्रसाद से भेंट की।

इस अवसर पर राकोमसं नेता सिंह ने कोल इंडिया चेयरमैन से मिलकर ई ऑक्शन के तहत कोयला उठाते समय गुणवत्ता जांच की अनिवार्यता पर चर्चा की। सिंह ने कोल इंडिया अध्यक्ष को बताया कि पत्रांक सीआईएल/एमएंडएस/ई- ऑक्शन/65. दिनांक 27.06.2025 के माध्यम से एक अक्टूबर से कोल सैंपलिंग की अनिवार्यता का आदेश आने के बाद पूरे सीसीएल में ई-ऑक्शन के द्वारा खरीदा गया कोयला उठाव बंद है, जिससे असंगठित क्षेत्र के हजारो मजदूरों के साथ-साथ ट्रक चालक, ट्रक मालिक, कोयला खरीद बिक्री करने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों का रोजगार छिन गया है।

कोयला उठाव से जुड़े व्यवसायियों में कोयला प्रबंधन के प्रति काफी नाराजगी है। चेयरमैन ने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से देख रहे है तथा इस व्यवस्था से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को भी समझ रहे है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि डायरेक्ट मार्केटिंग से उन्होंने इस मसले पर बात की है। अभी डायरेक्ट मार्केटिंग बाहर है। संभवतः वे 19 अक्टूबर को वापस आ रहे हैं। उन्हें वापस आते ही एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *