Advertisement

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पुत्री शिवानी को मिला राजद का साथ

शिवानी शुक्ला ने लालगंज से राजद के टिकट पर दाखिल किया अपना नामांकन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज विधानसभा सीट से जेल में बंद बाहुबली पुर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की पुत्री शिवानी शुक्ला ने 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्हें राजद का साथ मिला है। महागठबंधन दल में लालगंज की सीट कांग्रेस को मिली थी। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में धीरज कुमार उर्फ राजा ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार महागठबंधन से शिवानी शुक्ला को लालगंज से टिकट नहीं मिलने की सूचना पर बीते 16 अक्टूबर को लालगंज और भगवानपुर प्रखंड के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें शिवानी को निर्दलीय चुनाव लड़ने का आशीर्वाद मिला। जिस वजह से वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी में बिखराव ना हो को देखते हुए आखिरकार राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शिवानी को लालगंज से प्रत्याशी बनाया है।

टिकट मिलने के बाद हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के लिए 17 अक्टूबर को शिवानी अपने हजारों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय हाजीपुर पहुंची। शिवानी के नामांकन जुलूस में आए उनके समर्थको, राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूरा समाहरणालय परिसर और कचहरी परिसर पट गया। इसके साथ हीं हाजीपुर का मुख्य मार्ग उनके समरथको के चार पहिया वाहनों से पट गया, जिससे हाजीपुर में यातायात की भी समस्या उत्पन्न हो गयी।

नामांकन के बाद शिवानी ने कहा कि आज मैं तहे दिल से लालूजी और तेजस्वीजी को थैंक्यू कहना चाहती हूं। आज उन्होने मुझे मेरी मेहनत का फल दे दिया। इस दौरान शिवानी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कद्दावर पैसे लेकर टिकट देते हैं। बताया जाता है कि नामांकन दाखिल करने के बाद शिवानी व्यवहार न्यायालय परिसर में जेल की सजा काट रहे अपने पिता बाहुबली मुन्ना शुक्ला से आशीर्वाद भी लिया। कचहरी परिसर में पिता से मिलते ही शिवानी भावुक हो गई और मुन्ना शुक्ला भी अपने पुत्री को गले लगाकर भावुक हो गए।

पूरा कचहरी परिसर गमगीन माहौल में डूब गया। पिता से आशीर्वाद मिलने के बाद शिवानी अपनी मां और हजारों समर्थको के साथ हाजीपुर मुजफ्फरपुर फोर लेन मार्ग से अपने विधानसभा क्षेत्र के सराय और भगवानपुर होते हुए लालगंज लौट गयी। उनके साथ चलने वाले समर्थको की गाड़ियों की वजह से पूरा नेशनल हाईवे का मुजफ्फरपुर लाइन जाम हो गया।

रात्रि 8 बजे तक भगवानपुर एरिया में जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेते हुए लालगंज की बेटी शिवानी देर रात अपने आवास पर पहुंची। ध्यान देने योग्य है कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार ने भी आज ही अपना नामांकन किया है। ऐसे में महागठबंधन यहां दो फाड़ नजर आने लगा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *