Advertisement

लालगंज व् वैशाली में महागठबंधन में दंगल, आमने-सामने कांग्रेस और राजद उम्मीदवार

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव में वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के अंदरखाने टिकट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। वैशाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के इंजीनियर संजीव कुमार ने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, वही 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अजय कुशवाहा ने भी अपना नामांकन वैशाली से दाखिल किया है।

वैशाली सीट पर सबसे दिलचस्प मुकाबला लालगंज विधानसभा क्षेत्र से देखने को मिलेगा, जहां महागठबंधन के घटक कांग्रेस की ओर से धीरज कुमार उर्फ राजा ने हाजीपुर समाहरणालय परिसर स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पूर्णिया के चर्चित सांसद पप्पू यादव मौजूद रहे। लालगंज और वैशाली विधानसभा के कांग्रेस और राजद दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव मैदान में हैं।

वैशाली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अब अपने ही साथी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के सिंबल पर संजीव कुमार ने बीते 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किया, जबकि राजद के सिंबल पर अजय कुशवाहा ने 17 नवंबर को नामांकन किया। इस स्थिति से गठबंधन के कार्यकर्ता असमंजस में हैं और जनता में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

महागठबंधन दलों के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद में पहले से तनाव था। दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल प्रदान कर समझौता करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद गठबंधन में दरार स्पष्ट नजर आ रही है। वैशाली से कांग्रेस उम्मीदवार संजीव कुमार ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राजद के अजय कुशवाहा मैदान में आते हैं, तो उनके खिलाफ सीधी टक्कर होगी। दोनों दल अपने-अपने सिंबल वापस लेने को तैयार नहीं हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *