ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में 16 अक्टूबर को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिससे विद्यालय परिसर रोशनी से जगमगा गया।
बताया जाता है कि विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा दीपों को सजाना, शिल्प प्रतियोगिता, घरौंदा प्रतियोगिता, रंगोली बनाने जैसे अन्य कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।
जानकारी के अनुसार किरण बेबीज़ पैराडाइज विद्यालय के कक्षा तीन से सात तक के छात्र छात्राओं ने अपने कक्ष के बाहर रंगोली बनाकर दीपो से कक्षा के द्वार को सजाया। बच्चों ने मिट्टी के दीए जलाकर स्वदेशी अपनाने और वातावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।
दीपोत्सव के आयोजन को विद्यालय की अध्यक्ष रेखा सिन्हा और प्रधानाध्यापिका अनु प्रिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने कहा कि दीपावली कई कहानियों और मान्यताओं के कारण मनाई जाती है, जिसमें सबसे प्रमुख है भगवान श्रीराम का 14 साल के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटना। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीपों से रोशन किया था, जिससे यह दीपों का त्योहार कहलाया।

वहीं विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया ने भी दीपावली से जुड़ी कई जानकारी बच्चों के बीच साझा की। दीप महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर दीपों से जगमगा उठा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पूरे प्रांगण को दीपों से सजाया और अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका अर्पिता सिन्हा, निशा वर्मा, तनुजा कुमारी, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, राम किशुन यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply