Advertisement

सोनपुर मेले में 153 स्टॉल्स की ई-नीलामी में 40 स्टॉल्स से रेलवे को मिलेगा ₹17.69 लाख

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा बीते 15 अक्टूबर को सारण जिला के हद में लगनेवाले सोनपुर मेले में 153 स्टॉल्स की ओपन कंप्यूटरीकृत नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें से 40 स्टॉल्स का आवंटन उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में किया गया।

जानकारी के अनुसार इन 40 स्टॉल्स से रेलवे को प्रतिवर्ष ₹17,69,307/- का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। यह कंप्यूटरीकृत ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और रेलवे की संपत्तियों का अधिकतम मूल्य सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हुई है। ज्ञात हो कि सोनपुर रेल मंडल, पूर्व मध्य रेलवे के सबसे अधिक गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) अर्जित करने वाले मंडलों में से एक है।

सोनपुर रेल मंडल, पूर्व मध्य रेलवे का पहला ऐसा मंडल बना है जिसने सोनपुर मेले के स्टॉल्स को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित कर गैर-किराया राजस्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने पूरी टीम की सराहना की और कहा कि ई-नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया से मंडल को पूर्व मध्य रेलवे का सर्वाधिक एनएफआर अर्जित करने वाला मंडल बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल रेलवे के लिए अतिरिक्त राजस्व का स्रोत बनेगी, बल्कि सोनपुर मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए सुविधाओं में वृद्धि और मेले के अनुभव को और भी समृद्ध बनाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *