Advertisement

सिलाई मशीन केंद्र की युवतियों का डिजाइन में रोचक प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ पुराने रोड में संचालित सिलाई, कढ़ाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी युवतियां व महिलाएं वस्त्रों की डिजाईनयुक्त सिलाई व कढ़ाई में रोचक प्रदर्शन की है।

ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर को उक्त प्रशिक्षण केंद्र में दर्जनों युवतियों ने *जगत प्रहरी* को अपने द्वारा तैयार किये गए वस्त्रों व डिजाइनों को दिखाते हुए बताया कि प्रशिक्षण पाकर वे स्वावलंबी बनने की उनमें प्रबल इच्छा है। इन सब को प्रशिक्षित करने में प्रशिक्षिका तारा देवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यहां के ऑफिस वेयरर सह सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, मशीन मैकेनिक विभूति शर्मा सहित संतोषी कुमारी, नेहा कुमारी, गुड़िया कुमारी, आरती कुमारी, अनीता कुमारी, सरिता देवी, सबिता देवी, सरिता कुमारी, मीना कुमारी, सुबोदरी, रीता कुमारी, संगीता कुमारी, बबीता कुमारी, प्रमिला देवी, चांदमुनी, रूपू कुमारी आदि ने अपने वस्त्रों का डिजाइन दिखाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *