गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी 16 अक्टूबर को वैशाली जिला के हद में महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। तेज प्रताप के नामांकन में हजारों की संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई।
सबसे आश्चर्य यह कि तेज प्रताप के नामांकन कार्यक्रम में उनके साथ उनका परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। तेज प्रताप ने अपनी दादी की तस्वीर लिए महुआ के निर्वाचित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए, जबकि बीते 15 अक्टूबर को लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के नामांकन के समय उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती के अलावे अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
विदित हो कि, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्होंने तेज प्रताप से अपने को अलग कर लिया है। इसके बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल के नाम से नए राजनीतिक दल का गठन किया है। जिस दल से उन्होंने अपना नामांकन किया। साथ ही उनके दल के उम्मीदवार इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में दम खम से चुनाव में खड़े हो रहे हैं। जिन सब कारणों से लालू काफी नाराज हैं।
तेज प्रताप के नामांकन पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। रोहिणी ने कहा कि तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो। भाई, ढेरों शुभकामनाएं, स्नेह व आशीर्वाद।
तेज प्रताप के महुआ विधानसभा क्षेत्र से खड़े होने से यहां का चुनाव काफी रोचक हो गया है। महागठबंधन के प्रत्याशी वर्तमान विधायक मुकेश रोशन तेजस्वी यादव के विश्वासी है और उम्मीद किया जा रही है कि तेजस्वी महुआ में अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जरूर आएंगे। जबकि तेज प्रताप राजद के प्रत्याशी के खिलाफ जनता में उनकी आक्रमान्यता का प्रचार कर रहे हैं। तेज प्रताप महुआ क्षेत्र के विकास और मेडिकल कॉलेज स्थापना की मतदाताओं से वायदा कर रहे हैं। नामांकन में तेज प्रताप के समर्थन में स्थानीय युवाओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि महुआ का चुनाव काफी रोचक होगा।
![]()













Leave a Reply