Advertisement

वैशाली जिले के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पूर्व नगर महादेव पातालेश्वर में की पूजा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित है। जिला मुख्यालय हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित राघोपुर विधानसभा क्षेत्र, लालगंज विधानसभा क्षेत्र और पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित चारों एनडीए प्रत्याशियों ने 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ हाजीपुर स्थित नगर महादेव पतालेश्वर मंदिर में एक साथ पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर हाजीपुर शहर के संस्कृत महाविद्यालय में नामांकन सभा का आयोजन था, जहां उपरोक्त क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया और हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान विधायक अवधेश सिंह पटेल, राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से सतीश प्रसाद राय, लालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान विधायक संजय कुमार सिंह ने अपने समर्थको के साथ समाहरणालय परिसर स्थित निर्वाचित पदाधिकारी के कक्ष में जाकर अपना अपना नामांकन दाखिल किया।

बताया जाता है कि नामांकन के समय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लखींद्र पासवान ने अपना नामांकन अनुमंडल कार्यालय महुआ में दाखिल किया। आज महुआ से राजद की बागी प्रत्याशी आसमां परवीन ने भी महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में मेघा घोटाले के चर्चित आरोपी बच्चा राय ने भी महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *