रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के समीप विधायक कार्यालय बेमरोटांड़ स्थित जेहरा स्थान में 16 अक्टूबर को शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर रहिवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि उक्त शेड निर्माण से आमजन को बैठने और सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कहा कि उनके द्वारा जनता की सुविधा के लिए ऐसे विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, दिलीप हैब्रम के अलावे कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकवृंद एवं ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply