बैठक में की गयी गोमिया विधानसभा के 82 बूथों की तैयारी की समीक्षा
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में 16 अक्टूबर को अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में सभी बीएलओ पर्यवेक्षक एवं बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारी और मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक गोमिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले कसमार प्रखंड क्षेत्र के लिए बुलाई गई है, जिसमें कुल 82 मतदान केंद्र (बूथ) हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी कार्य निरंतर होते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर समीक्षा और प्रशिक्षण आवश्यक है। हम यह बैठक एसआईआर की तैयारी के तहत कर रहे हैं। निर्वाचन कार्य की सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी बीएलओ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2003 में भी एसआईआर बैठक आयोजित की गई थी। अब पुनः निर्वाचन कार्यों को अधिक पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ को मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाताओं से समन्वय बनाते हुए कार्य करें, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक सहित अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply