एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोयला क्षेत्र के कामगारों की सुरक्षा, उत्पादन तथा विभिन्न समस्या समाधान को लेकर 16 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में बैठक की गयी। उक्त बैठक सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्यगण शामिल थे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में संपन्न क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक का संचालन क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का समयबद्ध पदोन्नति, असैनिक विभाग के कार्यों, विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया गया। वहीं बैठक में झिरकी मार्ग में सड़क की दुर्दशा, कथारा कोलियरी कोयला स्टॉक में लगे आग से निबटने, कामगारों को समुचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, कोयला उत्पादन को बढ़ाते हुए उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति करने पर जोर दिया गया।
जबकि बैठक में असैनिक विभाग द्वारा सीएमसी कार्यों में विभागीय लापरवाही के कारण कामगारों के आवासो, कॉलोनीयों में गंदगी जमा रहने पर उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ हीं क्षेत्रीय अस्पताल में जरूरी संसाधन तथा कर्मियों की कमी को पुरा करने पर बल दिया गया। बैठक में क्षेत्र में अधिकारियों की कमी की बात कही गयी।
खास यह कि उक्त बैठक से क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को दुर रखा गया था जिसके कारण उक्त बैठक में प्रबंधन के चहेते एकमात्र मीडिया कर्मी के अलावा तमाम कुर्सी खाली रहा। जिससे स्थिति हास्यास्पद हो गया। उक्त बैठक से पुर्व मीडिया को प्रबंधन अथवा क्षेत्रीय सलाहकार समिति द्वारा सूचित नहीं किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
![]()













Leave a Reply