Advertisement

आठ सूत्री मांगों को लेकर जमसं ने अमलो परियोजना प्रबंधन से की वार्ता

मजदूरों के सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व-पीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर 16 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो परियोजना प्रबंधन के साथ जमसं ने वार्ता की।

हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ ने एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना कार्यालय मे प्रबंधन के साथ 8 सूत्री मांगो पर वार्ता की। जिसमें प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार, खान प्रबंधक मुन्नी नाथ सिंह, प्रबंधक एचआर अभिषेक सिंहा, सेफ्टी ऑफिसर उमेश कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एस सी सिंहा, माइनिंग मैनेजर संतोष कुमार, सिविल इंजीनियर राम लखन, इन्जीनियर अभिषेक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित हुए।

वार्ता में संघ के प्रतिनिधियो मे एरिया सचिव विकास कुमार सिंह ने मजदूरों की 8 सूत्री मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा। मांगो मे मजदूर आवासों की रिपेयरिंग करने, आवासीय कॉलोनी में नियमित पेयजल और बिजली आपूर्ति करने, कॉलोनियो में कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाइट और सिविल कार्यों का अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत संवेदक को भुगतान करने, खदानों में हॉल रोड की मरम्मत, शौचालय का निर्माण और पानी की व्यवस्था, कंपनी के नियम अनुसार कामगारों का प्रमोशन, संवेदनशील पदो पर कार्य कर रहे कामगारो का स्थानांतरण, कामगारो को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे शामिल था। जिनपर बिंदुवार चर्चा करते हुए पीओ राजीव कुमार ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पीओ ने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग है और उनका समस्या का समाधान करना प्रबंधन का दायित्व है। कहा कि प्रबंधन और मजदूर के बीच यूनियन पुल का काम करती है। वार्ता में एरिया वेलफेयर सदस्य ओम शंकर सिंह, शाखा अध्यक्ष आशीष झा, शाखा सचिव चन्द्रभान सिह, नवीन श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, चंदन तिवारथा, मुकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, गोपाल नायक, लालू केवट, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *