Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सहयोग से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 16 अक्टूबर को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ढोरी क्षेत्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सा दल द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के चिकित्सक डॉ राहुल कुमार, फार्मासिस्ट चंद्रकांत कुमार, नर्स अशोक विलोपिया, सहयोगी अरुण कुमार द्वारा आवश्यक जांच किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, अनपति विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा मौजूद रहे।

शिविर में कक्षा सप्तम से दशम तक की बहनों का चिकित्सा जांच परीक्षण किया गया। बहनों ने अपनी परेशानी चिकित्सक के समक्ष रखी। डॉ राहुल ने उन परेशानियों की जांच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 171 बहनों ने भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य बच्चियों में स्वास्थ्य की नियमित जांच, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, व्यापक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, छात्रों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, छात्रों में संक्रामक रोगों की जांच करना आदि है। शिविर में विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्या एवं कर्मचारी बंधु का सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *