Advertisement

डीएवी चिड़िया के तीन छात्राओं ने नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में बनाई पहचान

छात्रा को गोल्ड मेडल के साथ ₹ 5100 के चेक से किया गया सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के मेधावी एवं प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की पहचान डीएवी संस्था में बनाई है। विद्यालय के तीन छात्राओं कक्षा नवम की राखीश्री नाग, कक्षा दशम की प्रार्ची नाग एवं कक्षा दशम की दिव्यांशी नाग को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए प्रत्येक को ₹5100 का चेक प्रदान किया गया है।

विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक सुमित सेनापति, हिन्दी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य एवं भौतिकी विज्ञान शिक्षक आर के मिश्रा की अगुआई मे डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने सफल उक्त तीनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए उक्त चेक राशि प्रदान की। उपरोक्त तीनों छात्राओं ने झारखंड एल जोन के सभी विद्यालयों में डीएवी चिड़िया की अलग पहचान बना दी है।

जानकारी के अनुसार नेशनल लेवल खेल कूद सत्र 2024-25 के अंडर 17 छात्राओं में राखी श्रीनाग ने नेशनल कराटे में गोल्ड मेडल हासिल की। वही कक्षा दशम की दिव्यांशी समद एवं प्रार्ची नाग ने आर्चरी (तीरंदाजी) में सारे विद्यालयों का रिकॉर्ड तोड़ सारंडा के आदिवासी क्षेत्र में तीरंदाजी के लिए विद्यालय का नाम रौशन की है। अंडर 17 छात्राओं के तीरंदाजी प्रतियोगिता मे कक्षा दसवीं की प्रार्ची नाग ने चार मेडल में तीन गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल हासिल की। ठीक इसी तरह दिव्यांशी समद ने भी आर्चरी (तीरंदाजी) में दो गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल हासिल की है।

विद्यालय के प्रार्थना सभा में डीएवी सीएमसी निर्गत चेक बच्चों को प्रदान करते हुए उक्त तीनों छात्राओं को क्लस्टर लेवल के बाद जोनल लेवल एवं नेशनल लेवल के खेल में शामिल होने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्कूल के प्राचार्य डॉ सिंह ने आशीर्वाद दी।उन्होंने छात्राओं की प्रसंसा करते हुए कहा कि कराटे एवं तीरंदाजी आत्मविश्वास को मजबूत करती है। कराटे एवं तीरंदाजी का लक्ष्य चाहे जो भी हो लेकिन निरंतर प्रयास कर, खुद को प्रगति करते देखना आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक निश्चित तरीका है।

उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय क्षेत्रीय रीजनल पदाधिकारी रेखा कुमारी, राष्ट्रीय निदेशक डॉ बीर सिंह, सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन, महाप्रबंधक विकास दयाल व सेल चिड़िया के दर्जनों पदाधिकारियों को दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, ललित महतो, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी, दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *