रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 15 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय एमडीएम सह स्टेयरिंग मनोटरिंग कमिटी की बैठक गयी। अध्यक्षता बीडीओ संतोष कुमार महतो ने की।
बैठक के दौरान विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन संचालन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक में बीडीओ ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने संकुल सेवी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी आयोजन की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए माह अक्टूबर में बच्चों के उपस्थिति बढ़ाने व भोजन कोषांग को सूचना देने का निर्देश दिया।
उन्होंने राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा दिये गए निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 7 मासिक डेटा इंट्री करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में कई आवश्यक निर्णय लिए गये। मौक़े पर बीईईओ प्रतिमा दास, चिकत्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज, एमडीएम ऑपरेटर कुमार कौशलेश सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यपक सहित अध्यक्ष, सचिव मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply