प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चोली जंगल में सिंहपुर रहिवासी मनोरंजन महतो की पत्नी मंजू देवी का शव जंगल के भीतर बरामद होने से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मृतका मंजू देवी अपने परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ पत्ता तोड़ने जंगल गई थीं, लेकिन अचानक वह जंगल में हीं लापता हो गई। साथी महिलाओं ने सुबह लगभग 9 बजे घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
घटनास्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता और सिंहपुर पंचायत के मुखिया पति घनश्याम महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों और परिजनों की टीम ने लगभग छह घंटे तक जंगल में तलाश की। बताया जाता है कि 15 अक्टूबर की देर शाम मृतका का शव जंगल में बरामद किया जा सका।
इस मामले में स्थानीय रहिवासियों का अनुमान है कि महिला पर किसी हिंसक जंगली जानवर ने हमला किया हो सकता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। इधर सूचना मिलते ही कसमार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और समाजसेवी स्थल पर जुट गए। ग्रामीणों में भय और चिंता व्याप्त है, क्योंकि अक्सर दिन में कई महिलाएं और पुरुष जंगल में पत्ता, दतवन और जलावन तोड़ने जाते हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
![]()













Leave a Reply