नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में रोजगार मेला का आयोजन
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन श्रम एवं नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में 15 अक्टूबर को आयोजित किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
जानकारी के अनुसार रोजगार मेला में मेट स्किल रांची, एमआरएफ गुजरात, एलआईसी इंडिया, टीवीएस, एसआईएस सिक्यूरिटी, एनटीटी तमिलनाडु सहित कुल नौ कम्पनीयों ने भाग लिया, जिसमें सभी कंपनी के पास कुल मिलाकर 3 हजार पद रिक्त थे। जिसमें आसपास के इलाके के कुल 3 सौ बेरोजगार युवक युवतियों ने आवेदन दिए। बताया जाता है कि प्राप्त आवेदनो में 81 अभ्यर्थीयों का आवेदन साक्षात्कार के लिए चयनित कर उन्हें शॉट लीस्टेड लेटर दिया गया। जबकि 59 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया।

आयोजित रोजगार मेला को संबोधित करते हुए बोकारो थर्मल नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने कहा कि रोजगार मेला में कुल 300 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 82 युवक युवतियों के आवेदनों की जांच कम्पनीयों के अधिकारी कर रहे है। दूरभाष के जरिए जल्द ही इन्हें साक्षात्कार के लिए कम्पनी के द्वारा सूचना दे दी जाएगी। इसके अलावे 59 अभ्यर्थीयों को नियुक्ति पत्र कंपनी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला का मुख्य उद्वेश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मुहैया कराना है।
नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेला का आयोजन करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज सिंह, मुखिया बबलू सिंह, चंद्रदेव घासी, कार्यालय के वरीय लिपिक रेणु कुमारी, पिऊन गणेश कुमार, रामेश्वर मुर्मू सहित उपरोक्त कम्पनी के अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply