राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी कामगार संघ बीटीपीएस यूनिट के एक प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्टूबर को डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रमुख सुशील कुमार अर्जारिया से भेंट की। भेंट में बीटीपीएस और सीटीपीएस के ऐश पॉन्ड में 90 दिनों से अधिक समय से चल रहे ऐश परिवहन के गतिरोध को लेकर चर्चा गहन चर्चा की गयी।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अर्जारिया ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अगले 10 दिनों तक अधिकतम पूर्ण भार में संयंत्र चलाने की संभावना है, जिसके बाद 500 मेगावाट के बीटीपीएस संयंत्र को बंद करना पड़ सकता है, जिससे झारखंड में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हो सकती है। इससे डीवीसी को भविष्य में भारी वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
भेंट में कामगार संघ ने बीटीपीएस प्रबंधन को आश्वस्त किया कि वे स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संघ ने कहा कि डीवीसी हमारी मूल संगठन है। इससे होने वाला नुकसान न केवल बीटीपीएस के कर्मचारियों को प्रभावित करेगा, बल्कि आसपास के रहिवासियों को भी प्रभावित करेगा। प्रतिनिधिमंडल में यूनिट सचिव रुपायन मंडल, अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष ज़ाहिद रूहुल्लाह, सुनील कुमार चौधरी, कनवेनर विकास कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुकेश प्रजापति, संयुक्त सचिव गंगा यादव, टिक्कू घुवान आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply