Advertisement

लोहा चोरों की गिरफ्तारी पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 15 अक्टूबर को प्रेस वार्ता की गयी।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सिंह ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के जरीडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक इमानुएल मुर्मू बीते 14 अक्टूबर को संध्या गस्ती में जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में भ्रमणशील थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खुटरी स्थित महाकाल पेट्रोल पंप के समीप रोड से अंदर जंगल झाड़ी के तरफ एक पिकअप गाड़ी छुपाया गया है, जिससे कोई संदिग्ध काम होने की संभावना है। उक्त सूचना थाना प्रभारी जरीडीह को अवगत कराया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी दल बल के साथ ग्राम खुटरी महाकाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे एवं गस्ती दल के साथ मिलकर घटना स्थल पर घेराबंदी कर छापामारी किया।

उन्होंने बताया कि छापामारी दल द्वारा विएसपीएल कंपनी के रखे हुए अलमुनियम का एक्सटेंशन तार चोरी कर रहे दो आरोपी ग्राम खुटरी टोला कुशलमुंडु रहिवासी बैजनाथ मुर्मू और ग्राम खुटरी मेन रोड नियर पंचायत भवन रहिवासी महानंद मांझी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक WB 37E/5464 एवं वाहन के डाला में लदा चोरी का चार बंडल अलमुनियम का एक्सटेंशन तार जिसका वजन तीन सौ किलोग्राम जप्त किया गया।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त पिकअप वाहन में एल्युमिनियम एक्सटेंशन तार चार बंडल, लोहा काटने वाला कटर, एक ओप्पो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल, एक सीएमएफ कम्पनी का स्क्रीन टच मोबाइल जप्त किया गया। बताया कि छापामारी दल में जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो, पुलिस अवर निरीक्षक हितनारायम महतो, विकास कुमार विश्वकर्मा, सहायक अवर निरीक्षक इमानुएल मुर्मू सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *