प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में बाबा के उपनाम से प्रसिद्ध स्व. गिरिजा शंकर पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर बेरमो के संडे बाजार स्थित सीसीएल अनुदानित शिशु विकास विद्यालय में 15 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पांडेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विद्यालय के तीन टर्म सचिव तथा आजीवन कार्यकारी अध्यक्ष रहे स्व. पांडेय के जीवनी पर विद्यालय निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्राचार्या शशिबाला शर्मा, वरीय शिक्षक मो. असलम सहित कई शिक्षकों ने प्रकाश डाला। जबकि क्रमवार शिक्षक-शिक्षिका, छात्र- छात्रा तथा शिक्षकेतर कर्मियों ने पुष्पार्पण किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा विद्यालय के वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, प्रदीप दास, कमलमती गुप्ता, तनुजा खातुन, ममता सिन्हा, रम्भा सिंह, स्वेता कुमारी, नीलम देवी, भावना कुमारी, पूजा कुमारी, आरजू जहां, जीनत अफसाँ सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply